नई दिल्ली – टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही वेन्यू को लेकर चल रही अटकलों पर बीसीसीआई (BCCI) ने विराम लगा दिया है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश की टीम के मैच भारत में ही खेले जाएंगे और उन्हें शिफ्ट करने की कोई योजना नहीं है।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि भारत और बांग्लादेश के मौजूदा रिश्तों या सुरक्षा कारणों के चलते बांग्लादेश के मैचों को सह-मेजबान श्रीलंका में शिफ्ट किया जा सकता है। दुबई में चल रही आईसीसी (ICC) की बैठक के दौरान बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इन खबरों को “कोरी अफवाह” बताया।
अधिकारी ने कहा, “हमने इस तरह की किसी भी योजना पर चर्चा नहीं की है। टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही तय हो चुका है और बांग्लादेश अपने मैच भारत के तय स्टेडियमों में ही खेलेगा।” इस बयान के बाद क्रिकेट फैंस और आयोजकों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि 2026 का टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है।
Discover more from Enoxx News (Hindi)
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
