रविवार, अप्रैल 5, 2026

काँगड़ा

हिमाचल प्रदेश में बीते तीन साल में साइबर अपराधियों ने करीब ₹150 करोड़ की ठगी की। जिला स्तर पर सबसे ज्यादा मामले कांगड़ा में दर्ज हुए।

Read More

कांगड़ा जिले में परीक्षा के दौरान छात्रों को उत्तर बताने के आरोप में एक शिक्षक को निलंबित किया गया है।

फतेहपुर में शादी समारोह में गए परिवार के घर चोरी, ताला तोड़कर नकदी और जेवर ले गए चोर। पुलिस ने जांच शुरू की।

Fire Fighting System Dharamshala – हिमाचल प्रदेश में फायर सेफ्टी को लेकर अग्निशमन विभाग सख्त हो गया है। अग्निशमन अधिकारी कर्म चंद कश्यप ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 7 महीनों में सार्वजनिक स्थलों पर फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं लगाया गया, तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

धर्मशाला के तिब्बती सेटलमेंट ऑफिसर कुंचोक मिग्मार को 95% मतों के साथ पुनः निर्वाचित किया गया है। यह ऐतिहासिक जीत तिब्बती लोकतंत्र में एक मील का पत्थर मानी जा रही है, जिसमें अंतिम दौर की आवश्यकता भी नहीं रही। समुदाय की एकजुटता, विश्वास और मिग्मार के कुशल नेतृत्व को व्यापक सराहना मिली है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणामों में गड़बड़ी को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्रों ने शिक्षा बोर्ड सचिव का घेराव करते हुए पारदर्शी जांच की मांग की।

पर्यटन सीजन को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग ने होटलों में अग्निशमन व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती है। धर्मशाला होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अश्वनी बाम्बा ने बताया कि सभी होटलों में सुरक्षा मानकों की समीक्षा हो रही है। साथ ही, 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष आयोजन भी किया जाएगा।

धर्मशाला में अंडर-15 जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने किया। धर्मशाला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर से युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति सीज कर दी है। एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि यह संपत्तियां नशे के कारोबार से अर्जित की गई थीं, और पुलिस अब माफिया नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए सख्त कदम उठा रही है।