सिंगापुर – सिंगापुर की राजनीति में आज एक बड़ा भूचाल आया है। भारतीय मूल के राजनेता और वर्कर्स पार्टी (WP) के प्रमुख प्रीतम सिंह से ‘विपक्ष के नेता’ का दर्जा आधिकारिक तौर पर छीन लिया गया है।
यह कार्रवाई बुधवार को संसद में हुई वोटिंग के बाद की गई। दरअसल, प्रीतम सिंह को एक संसदीय समिति के सामने शपथ लेकर झूठ बोलने का दोषी पाया गया था। यह मामला 2021 का है, जब उनकी पार्टी की सांसद रईसा खान ने पुलिस के बारे में झूठी कहानी सुनाई थी। आरोप है कि प्रीतम सिंह ने सच जानने के बावजूद रईसा को झूठ जारी रखने के लिए कहा था।
संसद में तीखी बहस के दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि उनका “जमीर साफ है” और वो अपना काम करते रहेंगे। हालांकि, सत्ताधारी पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) के बहुमत वाली संसद ने उनके खिलाफ वोट दिया। प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने कहा कि सजा मिलने के बाद उनका इस पद पर बने रहना सही नहीं है।
Discover more from Enoxx News (Hindi)
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
