सोमवार, अप्रैल 6, 2026

अमेरिका और कनाडा

पश्चिमी इराक में अमेरिकी KC-135 रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। अमेरिकी सेना ने हादसे की जांच शुरू की।

सीरिया में हालात फिर बिगड़ गए हैं। कुर्द लड़ाकों (SDF) के पीछे हटते ही सीरियाई सेना ने समझौते को तोड़ते हुए कई अहम इलाकों पर कब्जा कर लिया है। अमेरिका ने सेना को आगे बढ़ने से रोकने की चेतावनी दी है।

अमेरिका और यूरोप के बीच फिर ठन गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ग्रीनलैंड को लेकर बात नहीं बनी, तो वे यूरोपीय देशों से आने वाले सामान पर भारी टैक्स लगा देंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में शांति प्रयासों को तेज करने के लिए ब्रिटेन के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर और अपने सलाहकार जेरेड कुशनर को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

ग्रीनलैंड को खरीदने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की जिद के बीच यूरोपीय देशों ने वहां अपनी सेना तैनात कर दी है, जिसे अमेरिका के लिए एक कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट ने कहा है कि वह फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ किसी भी जांच से “खुश” होंगे। यह मामला पॉवेल द्वारा निजी बैठकों में आर्थिक चिंताओं को साझा करने से जुड़ा है।

न्यूयॉर्क के विधायक जोहरां ममदानी ने सिटी काउंसिल के एक कर्मचारी के साथ हुई बदसलूकी और इस्लामफोबिक टिप्पणियों पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे शहर की गरिमा पर हमला करार दिया।